पुस्तकें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त- स्कूल शिक्षा मंत्री,

रायसेन, 05 दिसम्बर 2019
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने शासकीय मौलाना आजाद केन्द्रीय पुस्तकालय में पुस्तक मेले-2019 का उद्घाटन करते हुए है कहा कि पुस्तकें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। पुस्तकों से ज्ञान के साथ जीवन को समझने की सोच भी मिलती है। उन्होंने कहा कि जो लोग पुस्तकों को अपना साथी बनाते हैं, उनका विवेक उन्हें हमेशा गलत काम करने से बचाता है। डॉ. चौधरी ने बताया कि पुस्तक मेले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अधिकतम छूट के साथ पुस्तकें उपलब्ध होंगी। 
उल्लेखनीय है कि शासकीय मौलाना आजाद केन्द्रीय पुस्तकालय सन 1955 से निरन्तर सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक विद्यार्थियों को अध्ययन की सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। लगभग 8000 सदस्य हैं, जिनमें लगभग 700 से 800 तक केवल विद्यार्थी हैं। पुस्तकालय द्वारा क्विज, व्याख्यान-माला, मॉक इन्टरव्यू, मॉक परीक्षाएँ और प्रति रविवार शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता,t


Popular posts
पुस्तकें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त- स्कूल शिक्षा मंत्री,
एक साल में 5 लाख से अधिक युवाओं तक पहुँचा नशा मुक्ति अभियान कॉलेजों, स्कूलों और बस्तियों में लगे 5698 नशा मुक्ति कार्यक्रम
उद्यानिकी और खाद्य प्र-संस्करण से सुनिश्चित हुई किसानों और नौजवानों की खुशहाली,
स्वरोजगार योजनाओं के ऋण प्रकरणों की स्वीकृति एवं वितरण में लाए तेजी- कलेक्टर जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित,
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली द्वारा विदिशा में बैच सह कैम्प आयोजित रायसेन एवं विदिशा के 2376 प्रकरणों की हुई सुनवाई